30 जनवरी को लगने वाला खुला दरबार रद्द
करनाल - निसिंग के गांव दादुपुर रोड़ान में आगामी 30 जनवरी को रात्रि ठहराव खुला दरबार रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी एसडीएम मुकुल कुमार ने दी। फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि अब यह कब लगाया जाएगा। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के लिए यह खुले दरबार लगाए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों की समस्या गांव में ही निपट सकें।