पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकरनाल। सेक्टर 16 स्थित मकान नंबर 811 से यूपी के चार व्यक्ति 11 बजे देवेंद्र चौहान नामक व्यापारी को स्विफ्ट कार में उठाकर ले गए थे। दिन दहाड़े हुई अपहरण की घटना का पता लगते हुए पुलिस प्रशासन सकते में आ गया। शहर में जगह जगह नाकाबंदी लगा दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी जोगिंद्र राठी ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। चंद घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन ने नई अनाज मंडी की एक दुकान से व्यापारी को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त करवाने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने सभी चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
ये था मामला
देवेंद्र चौहान सेक्टर 16 स्थित कार्यालय में कमीशन एजेंट का कार्य करता था। उसने यूपी के लोगों की एक बाजरे से भरी की गाड़ी चार पांच दिन पहले बेची थी। उसकी पेमेंट देवेंद्र चौहान ने बुधवार शाम तीन बजे लगभग पांच लाख रुपए की पेमेंट करनी थी। लेकिन वे सुबह ही उसके कार्यालय में आकर उसके साथ मारपीट कर जबरदस्ती मुंह पर कपड़ा बांधकर स्विफ्ट कार में डालकर ले गए। जबकि उसके सहायक को कमरे में बंद कर दिया।
व्यापारी के सहायक कृष्ण किसी तरह दरवाजा तोड़कर बाहर आकर पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी। सूचना से पुलिस तुरंत ही हरकत में आ गई। शहर से बाहर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.