- Hindi News
- आंगनवाड़ी हेल्पर के लिए साक्षात्कार 19 को
आंगनवाड़ी हेल्पर के लिए साक्षात्कार 19 को
करनाल - जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास करनाल रजनी पसरीजा ने बताया कि खंड असंध के गांव बंदराला, करनाल शहर के वार्ड नंबर-8 में आंगनवाड़ी वर्कर तथा निसिंग खंड के गांव बांसा, बुढऩपुर आबाद, गुनियाना, शाहपुर व घरौंडा खंड के गांव जमालपुर में आंगनवाड़ी हेल्पर के एक-एक रिक्त पद के लिए 19 फरवरी को साक्षात्कार लिया जाएगा। इस पद के लिए आवेदन इसी गांव के रहने वाली महिला 12 फरवरी तक संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। पसरीजा ने बताया कि इस पद के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती है। आवेदक उसी क्षेत्र, गांव तथा वार्ड की वासी होनी चाहिए। इन पदों के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हेल्पर के पद के लिए पांचवीं कक्षा निर्धारित की गई है जबकि वर्कर के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के समय सभी आवेदकों को अपने मूल प्रमाण-पत्र साथ लाने होंगे।