पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनाथ लड़की के विवाह के लिए मिलेंगे 31 हजार

अनाथ लड़की के विवाह के लिए मिलेंगे 31 हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल - जिला समाज कल्याण अधिकारी बलजीत ग्रेवाल ने बताया कि सामान्य जाति के बीपीएल परिवारों को इंदिरा गांधी विवाह शगुन योजना के तहत 11 हजार रुपए तथा विधवा की कन्या के विवाह तथा सरकारी, गैर-सरकारी संस्थानों में रह रही अनाथ, बेसहारा लड़की के विवाह के लिए हरियाणा सरकार द्वारा 31 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकारी, गैर-सरकारी संस्थानों में रह रही अनाथ, बेसहारा लड़की का गरीबी के रेखा सूची में नाम दर्ज होना जरूरी नहीं है। पात्र व्यक्ति विभाग से आवेदन प्राप्त करशादी से एक माह के अंतर्गत अपना आवेदन दे सकते है।