पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में 34 परीक्षा केंद्रों पर होगी एचटेट की परीक्षा

जिले में 34 परीक्षा केंद्रों पर होगी एचटेट की परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल - डीसी विकास यादव ने हरियाणा अध्यापक योग्यता परीक्षा के मद्देनजर जिले में सभी परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू कर दी है। यह परीक्षा 1 व 2 फरवरी को शहर के 34 परीक्षा केंद्रों पर होगी। जिलाधीश ने यह आदेश परीक्षा को नकल रहित व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए जारी किए हैं। आदेशों में कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में 5 या 5 से अधिक व्यक्ति एक स्थान पर हीं होंगे, किसी भी व्यक्ति के अग्नि शस्त्र, तेज हथियार लाठी, भाला, बरछा, जेली, गंडासा, चाकू आदि अन्य घातक हथियारों को लेकर चलने पर पाबंदी रहेगी। यह आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस व अन्य कर्मचारियों पर लागू नहीं होगे। आदेशों में कहा गया है कि परीक्षा के दौरान 200 मीटर की परिधि के अंतर्गत एक फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा दो फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सभी फोटोस्टेट की दुकान बंद रहेगी। आदेशों की अनुपालना न करने वाले व्यक्ति पर धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश 28 जनवरी से 2 फरवरी 2014 तक लागू रहेंगे।