बाइक कार की टक्कर में एक युवक की मौत
भास्कर न्यूज - करनाल
राहड़ा असंध निवासी 22 वर्षीय जितेंद्र की फफड़ाना शुगर मिल के पास बाइक कार की टक्कर में मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि युवक बाइक पर कहीं जा रहा था। जब वह फफड़ाना शुगर मिल के पास पहुंचा तो कार के साथ उसकी बाइक की टक्कर हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।