पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य जांच में नहीं छूटे कोई भी बच्चा : गुप्ता

स्वास्थ्य जांच में नहीं छूटे कोई भी बच्चा : गुप्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - करनाल
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के प्रबंधक निदेशक डा. राकेश गुप्ता ने कहा कि 0 से 18 वर्ष तक की आयु के हर बच्चे के स्वास्थ्य की जांच होना आवश्यक है ताकि बच्चों को घातक बीमारियों से बचाया जा सके। जिस बच्चे का शरीर व दिमाग विकसित नहीं होता तो वह बच्चा आगे बढऩे में असमर्थ रहता है। इसलिए कोई भी बच्चा स्वास्थ्य जांच से वंचित ना रहे।
डा. राकेश गुप्ता बुधवार को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला में चल रही गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने इस कार्यक्रम से जुड़े चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे संकल्प लें कि कोई भी बच्चा स्वास्थ्य जांच में ना छूटे। जांच के बाद बच्चे की बीमारी का इलाज करवाना सुनिश्चित करें तथा जिन बच्चों का पीएचसी, सीएचसी तथा जिला स्तर पर इलाज संभव नहीं है उनको तुरंत पीजीआई रैफर
करें। इस कार्यक्रम के तहत सभी बीमारियों का इलाज व आप्रेशन फ्री करवाया जाता है।
799 स्कूलों के एक लाख 54 हजार बच्चों की कराई जांच : करनाल जिला में 799 स्कूलों के एक लाख 54 हजार तथा 1482 आंगनवाड़ी केंद्रों में 82 हजार बच्चे यानि करीब 2 लाख 30 हजार बच्चे पंजीकृत है। जिनकी इस मिशन के तहत स्वास्थ्य जांच करवाई जा रही है। इस कार्य के लिए करनाल जिला में 10 टीमें कार्यरत है। कल्पना चावला राजकीय मैडिकल कालेज में जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र यानी डीईआईसी केंद्र स्थापित किया गया है। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि वह इन टीमों की माह में एक मीटिंग जरूर बुलाए और मीटिंग में अलग-अलग रोग विशेषज्ञों से जानकारी दिलवाएं ताकि इन टीमों को स्वास्थ्य जांच करने में कोई दिक्कत ना आए।



करनाल. डॉ. राकेश गुप्ता कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते हुए।