जयंती समारोह शनिवार को
करनाल - श्रीश्री 1008 वैष्णावाचार्य योगीराज सतगुरु बावा लाल दयाल जी का 659वां जन्म दिवस शनिवार 1 फरवरी को मनाया जाएगा। लाल दवारा सत्संग सभा में होने वाले जन्मदिन समारोह में पूर्व नगर परिषद करनाल सरदार बलविंद्र सिंह कालड़ा मुख्य अतिथि होंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 8 बजे रामायण पाठ, इसके उपरांत हवन, सत्संग आरती एवं अरदास तथा बाद में भंडारे का अनुष्ठान किया जाएगा। प्रधान अतर सिंह कपूर ने बताया कि जन्मदिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 1 फरवरी को दयाल जी महाराज का भव्य समारोह मनाया जाएगा।