पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रद्धालुओं ने प्रभातफेरी का पुष्प वर्षा कर किया शुभारंभ

श्रद्धालुओं ने प्रभातफेरी का पुष्प वर्षा कर किया शुभारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - करनाल
श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा पुराना सर्राफा बाजार की ओर से निकाली जा रही प्रभातफेरी बुधवार को सेक्टर-16 और खेड़ा कालोनी में पहुंची। लोगों ने पालकी और श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। भोलेनाथ के दर्शन के लिए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। सभा के उपप्रधान रमेश जिंदल ने बताया कि गुरुवार को प्रभातफेरी अशोक नगर, डीसी कालोनी व न्यू डीसी कालोनी में निकाली जाएगी। इस अवसर पर जयभगवान, प्रेमी, अंकुर, संदीप, सोनू, सुनील शर्मा, प्रवीण छाबड़ा, सुभाष जैन, कार्तिक, ओमप्रकाश, सुशील, हन्नी, काका, अश्विनी, विनी, सुभाष शर्मा, राज, सतीश शर्मा, काका, अशोक, मनीष, उषा, आशा रानी, मदन, श्रवण, नरेश, अशोक, भरत शर्मा मौजूद रहे।



शहर में विभिन्न संस्थाओं ने किया प्रभातफेरी का स्वागत