सट्टा खाईवाली करते दो गिरफ्तार
करनाल - सीआइए टू स्टाफ करनाल ने गुप्त सूचना के आधार पर राम नगर निवासी नुप्पी को सार्वजनिक स्थान रामनगर में सट्टा खाई वाली करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जा से 1240 रुपए बरामद किए। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शिव कॉलोनी निवासी सलीम को बीएस मॉडर्न स्कूल शिव कॉलोनी करनाल से सट्टा खाई वाली करते
हुए गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर आरोपी से 1960 रुपए बरामद
किए। आरोपी पर थाना शहर में केस दर्ज किया गया।