- Hindi News
- प्रभातफेरी में श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नत
प्रभातफेरी में श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नत
प्रभातफेरी में श्रद्धालुओं ने मांगी भोले से मन्नत
करनाल. महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री शिव शक्तिजागृति मंच की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान न्यू रमेश नगर में चेतनदास मुटरेजा के निवास पर सामूहिक रूप से मंत्र का जाप किया गया। भोलेनाथ की आरती की गई और पूजा-अर्चना के बाद पालकी को परिक्रमा के लिए आगे बढ़ाया गया। कालोनीवासियों ने पालकी में साक्षात विराजमान शिव शंकर के समक्ष नतमस्तक होकर मन्नतें मांगी। प्रभातफेरी के माध्यम से आज लोगों को गीता का संदेश दिया गया। मंच के प्रधान सतपाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि कर्म करो फल की इच्छा मत करो। हमें जीवन का सही प्रयोग करते हुए अच्छे कर्म करने चाहिए।