पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शैलजा के समर्थकों ने मनाया जश्न

शैलजा के समर्थकों ने मनाया जश्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल - केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा को राज्यसभा का सदस्य व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेश गुप्ता मतलौडा को चुनाव सीमित का सदस्य मनोनीत करने पर दोनों नेताओं के समर्थकों ने करनाल में जमकर जश्न मनाया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुखराम बेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नई अनाज मंडी में लड्डू बांटकर अपनी खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने सुरेश गुप्ता मतलौडा को मिठाई खिलाकर बधाई दी। सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी एवं उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मतलौडा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने कुमारी शैलजा को राज्यसभा में भेजकर अपनी सूझबूझ का परिचय दिया है। इससे जहां दलित समाज को सम्मान मिला है वहीं, इस बिरादरी में एक नया जोश पैदा हुआ है जो संगठन की मजबूती के लिए काम करेगा। इस अवसर पर पूर्व सरपंच जोगिंद्र नली, जोगिंद्र वाल्मीकि, दशरथ शर्मा, राजेंद्र भोला, डा. राजकिशन शर्मा, एडवोकेट संजीव का बोज, सरपंच मदन गुर्जर, भूषण गुप्ता, घनश्याम गोयल, सतीश राणा, हंसराज खुराना, शामलाल रोड़, बबली गर्ग, नरेंद्र मित्तल, मनिंद्र सिंह, अश्वनी कुमार, विनोद पायलट, विनोद गोयल व रघुबीर रोड़ सहित कई वर्कर मौजूद थे।