- Hindi News
- स्वंयसिद्धा सोसाइटी ने बांटे गर्म वस्त्र
स्वंयसिद्धा सोसाइटी ने बांटे गर्म वस्त्र
करनाल - सामाजिक संस्था स्वयंसिद्धा ने रातों में ठिठुर रहे लोगों को सर्दी से बचाने के लिए गर्म वस्त्र बांटे। संस्था ने यह अभियान झुग्गी झोंपड़ी, रेलवे स्टेशन, महिला आश्रम, निर्मल कुटिया, सेक्टर-32 बस्ती और अनाथ आश्रम में चलाया। संस्था महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए कार्य करती है। सोसाइटी की अध्यक्षा डॉ. रंजना शर्मा ने बताया कि कड़ाके की ठंड से बचने के लिए साधन संपन्न लोग घरों में तरह-तरह के उपकरण प्रयोग करते हैं। परंतु शहर में ऐसे लोग भी होते हैं जिनके सिर पर छत नहीं होती। जरूतमंदों की सेवा करना ही परम धर्म माना जाता है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी से जुड़ी महिलाओं ने ऐसे लोगों को ठंड से बचाने के लिए रात में विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर इन लोगों को कंबल सहित अन्य गर्म वस्त्र बांटे। इस अवसर पर उनके साथ डॉ. अनिल शर्मा, सचिव अंजू धवन, रंजू चौबे, संतोष बक्षी, प्रिया कपूर, ईशा चौधरी, मंजू शर्मा, रोहित धवन, अमरनाथ नरवाल, सुचेता गुप्ता, रजनी बेरी और अंजू शर्मा सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद थे।
सोसायटी की अध्यक्ष डा. रंजना शर्मा ने कहा, जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए
रात को गरीब बस्तियों में गर्म वस्त्र बांटती स्वंयसिद्धा सोसाइटी की पदाधिकारी।