पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहाली को लेकर गरजे बिजली कर्मचारी

बहाली को लेकर गरजे बिजली कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल - हरियाणा बिजली ज्वाइंट एक्शन कमेटी जिला करनाल के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सेक्टर-12 स्थित राजीव गांधी विद्युत सदन करनाल में उमेद सिंह जेई के निलंबन को रद्द करवाने के लिए विरोध स्वरूप गेट मीटिंग कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्कल सचिव चक्रवर्ती शर्मा तथा संचालक सर्कल सचिव सतपाल सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि राज्य व्यापी हड़ताल के दौरान एसडीओ सिटी करनाल की झूठी शिकायत से अधीक्षक अभियंता करनाल ने गलत तरीके से उमेद सिंह मलिक सिटी यूनिट करनाल को निलंबित करवा दिया। उन्होंने निगम मैनेजमेंट पंचकूला से अपील की है कि सचिव उमेद मलिक को तुरंत प्रभाव से बहाल करके करनाल में ही ड्यूटी पर लगाया जाए। इस अवसर पर एनपी सिंह चौहान, चरण सिंह ढाकला, ज्ञान चंद, विनोद जिंदल, कृष्ण अत्री, वेद प्रकाश शर्मा, राजेश बूरा, कृपाल सिंह, अव्वल सिंह, सुरजीत शर्मा, मुकेश, जय भगवान, सुरिंद्र रावत, महावीर सिंह, मुनीष, महेंद्र सिंह, बिजेंद्र राणा, देवेंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।