कहीं लगा तो कहीं लगाया जाम
भास्कर न्यूज - करनाल
पानी निकाली को लेकर नगला मेघा के ग्रामीणों ने एकत्रित होकर मेरठ शामली रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर लंबी-लंबी लाइनें लग गई। मौके पर मंगलौरा चौकी इंचार्ज पहुंचे। लेकिन ग्रामीणों ने जाम खोलने से इंकार कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख मधुबन एसएचओ विजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े रहे। एसईपीओ वेदपाल ने जोहड़ की खुदाई के आदेश देने के बाद ही ग्रामीण जाम खोल दिया। काफी संख्या में महिलाएं पुरुष सड़क पर बैठ गई। बलराज सिंह, ऋषि पाल, यशपाल, पवन कुमार ने बताया कि उनके घरों में पानी घुस गया है। घर से निकलना भी मुश्किल होता जा रहा है।