- Hindi News
- कर्ण स्टेडियम में जलभराव से निपटने को बनाएंगे ड्रेन
कर्ण स्टेडियम में जलभराव से निपटने को बनाएंगे ड्रेन
रमेश पाल - करनाल
कर्ण स्टेडियम में वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने का रास्ता साफ हो गया है। सिंथेटिक ट्रैक व मल्टीपर्पज हाल का निर्माण करने सहित बरसाती पानी की निकासी का समाधान किया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने आठ करोड़ रुपए का एस्टीमेट प्रस्ताव बनाकर खेल विभाग को भेजा है। इस एस्टीमेट बजट प्रस्ताव पर डीएसओ की मोहर लगने के बाद इसे स्वीकृति के लिए फाइनेंशियल कमिश्नर खेल विभाग को भेजा जाएगा। स्टेडियम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए बरसाती पानी की ड्रेन बनाई जाएगी, जो पूरी तरह से अंडर ग्राउंड होगी।
ड्रेन को मॉडर्न टेक्निक से बनाया जाएगा। जिससे सुबह बारिश होगी तो शाम को खिलाड़ी ग्राउंड में अपने खेल अभ्यास को जारी रख सकेंगे। कई दिन तक पानी जमा नहीं रह सकेगा।