वृद्धा पेंशन एरियर देने की मांग उठाई
करनाल - समाज कल्याण विभाग की ओर से एरियर न मिलने से कई बुजुर्ग परेशान हैं। उन्हें पिछले साल का एरियर अभी तक नहीं मिल पाया है। कुटेल गांव के नोरंग सिंह ने कहा कि अप्रैल 2013 से दिसंबर 2013 तक वृद्धा पेंशन में हुई 50 रुपए की बढ़ोतरी का पैसा उनको नहीं दिया गया है। सरकार नई-नई घोषणा कर रही है, लेकिन पेंशन के बकाया पिछले पैसे देने का नाम नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए फरवरी माह में दी जाने वाली पेंशन के साथ ही उनका पेंशन एरियर भी दिया जाए। पावर हाउस के पास टूटी सड़क की अधिकारियों को इसकी जांच करानी चाहिए।