- Hindi News
- कांग्रेस है सिखों की सच्ची हितेषी : त्रिलोचन
कांग्रेस है सिखों की सच्ची हितेषी : त्रिलोचन
करनाल - हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता त्रिलोचन सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की एसआईटी गठन की मांग को समर्थन देकर भाजपा केवल राजनीति कर रही है। अगर भाजपा सिखों की हितैषी होती तो एनडीए की सरकार के समय ही एसटीआई का गठन करके सिखों को न्याय दिलाने का काम कर सकती थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही सिखों की सच्ची हितेषी है। 1984 के दंगों को 30 साल हो गए हैं। इस दौरान केंद्र में भाजपा की सरकार रही, जिसे अकालियों का समर्थन हासिल था और पंजाब में अकालियों की सरकार रही, जिसको बीजेपी का समर्थन हासिल था, लेकिन इन्होंने कभी भी एसआईटी के गठन का प्रयास नहीं किया। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि कांग्रेस अब भी हर जांच का सामना करने के लिए तैयार है।