- Hindi News
- धुंध में टकराए कई वाहन, कई लोगों को आई मामूली चोट
धुंध में टकराए कई वाहन, कई लोगों को आई मामूली चोट
तरावड़ी. घने कोहरे के कारण गुरुवार सुबह जीटी रोड स्थित रंबा चौक पर एक वाहन के ब्रेक लगाने से उसके पीछे चल रहे कई वाहन आपस में टकरा गए। कई लोगों को मामूली चोटें आई और दो वाहन बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। करनाल में फ्लाईओवर पर कार-ट्रक टक्कर में आधा घंटा जाम लगा रहा।
इंद्री . अनाज मंडी के पास आपस में भिड़े ट्रकों का दृश्य।
निकासी से परेशान ग्रामीण नगला चौक के पास जाम लगाते हुए।