- Hindi News
- हर हर महादेव के जयकारों पर झूमे श्रद्धालु
हर हर महादेव के जयकारों पर झूमे श्रद्धालु
हर-हर महादेव के जयकारों पर झूमे श्रद्धालु
करनाल - महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री शिव शक्ति जागृति मंच की ओर से निकाली जा रही प्रभातफेरी में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। प्रभातफेरी की शुरूआत सेक्टर- 7 में तिलकराज नागपाल के निवास से हुई। हर- हर महादेव और बम-बम भोले के जोरदार जयकारे लगाए गए। सेक्टरवासियों ने पूजा अर्चना की और भगवान शिव शंकर का आशीर्वाद लिया। मंच के प्रधान सतपाल मनोचा ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी का प्रमुख योगदान था। प्रभातफेरी ने विश्राम मनोज मेहता के निवास पर लिया। इस अवसर पर विनोद गुप्ता, डॉ. विश्वा मित्र धवन, महेंद्र आनंद, अनिल छाबड़ा, राजू डोडा, अजय कुमार चड्डा, विनोद पाठक, अजय चड्ढा, मनोहरलाल नरूला सहित अन्य मौजूद रहे।