कभी राम बनके कभी शाम बनके...
भास्कर न्यूज - करनाल
श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा पुराना सर्राफा बाजार की ओर से निकाली जा रही प्रभातफेरी गुरुवार को अशोक नगर और डीसी कॉलोनी में पहुंची। लोगों ने पालकी पर फूल बरसाए और शिव शंकर की आरती कर अपने परिवारों के लिए मन्नतें मांगी। अशोक नगर की हर गली में पालकी ने परिक्रमा की। भजन मंडली ने ‘कभी राम बनके कभी शाम बनके चले आना गाया तो श्रद्धालु झूमने लगे। प्रभातफेरी का स्वागत करने वालों में जीतराम कश्यप, गुलशन बत्तरा, इंद्रावती, सुनील, अनिल शर्मा, रवि गुप्ता, मुकेश , रामकुमार मिस्त्री व सीताराम आदि शामिल रहे। सभा के उपप्रधान रमेश जिंदल ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर में निकाली जाने वाली विशाल शोभायात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस अवसर पर रमेश जिंदल, प्रेमी, अंकुर, संदीप, सोनू, सुनील शर्मा, प्रवीण छाबड़ा, सुभाष, जयभगवान, सुशील, हन्नी, काका व अश्विनी आदि मौजूद थे।