- Hindi News
- बच्चों को बांटे मिड डे मिल के बर्तन और खेल सामग्री
बच्चों को बांटे मिड-डे मिल के बर्तन और खेल सामग्री
भास्कर न्यूज - करनाल
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा गुरुवार को निसिंग के गांव अमुपुर के राजकीय उच्च विद्यालय में बच्चों के लिए मिड डे मिल बर्तन व खेल सामग्री वितरित की। पीएनबी के जिला प्रबंधक सुनील खोसा ने बताया कि बैंक द्वारा कई माह पहले गांव को गोद लिया था। बैंक द्वारा इस गांव को गोद लेने के बाद कई प्रकार की गतिविधियां आयोजित करवाई गई। स्कूल में गरीब बच्चों के लिए पाठ्य पुस्तकें व अन्य सामग्री वितरित की गई। गांव में सफाई कार्य भी करवाए गए। बैंक के मंडल प्रबंधक राकेश गुप्ता ने स्कूल में मिड डे मिल के लिए स्टील के बर्तन व खेल का सामान बच्चों को वितरित किया गया।
उन्होंने बच्चों को प्रेरणा दी कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों में अपनी रूचि रखें। गुप्ता ने कहा कि वे बचत करना सीखें और अपने खाता बैंक में जरूर खुलवाएं। इस अवसर पर कविता गुप्ता, डा. अनुराग अग्रवाल, मुख्य प्रबंधक डीपी सिन्हा सहित स्कूल के शिक्षक व ग्रामीण उपस्थित रहे।