- Hindi News
- दैवी शक्तियां अपने उपासकों को करती हैं निहाल : मुनि
दैवी शक्तियां अपने उपासकों को करती हैं निहाल : मुनि
करनाल - श्री आत्म मनोहर जैन आराधना मंदिर में प्रतिष्ठित महा प्रभावी श्री घंटा कर्ण महावीर देव तीर्थ स्थान पर कृष्ण चौदस के उपलक्ष्य में आयोजित मासिक श्रद्धालु संगम श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया।
मासिक श्रद्धालु संगम में दूर दराज के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्री घंटा कर्ण महावीर बीजमंत्र के सामूहिक जाप से सभी ने श्री घंटा कर्ण महावीर देवता की स्तुति करते हुए उनकी कृपा दृष्टि का आह्वान किया। मुनि संयमेश तथा साध्वी जागृति ने अपने भावपूर्ण भजनों से सभी श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
देसी पिस्तौल सहित एक आरोपी गिरफ्तार
करनाल - सीआईए -1 स्टाफ द्वारा आम्र्स एक्ट के तहत कृष्ण को गुप्त सूचना के आधार पर ड्रेन पुलिया रंदौली एरिया से गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर कब्जा से एक देसी पिस्तौल 12 बोर बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना इंद्री में मामला दर्ज किया गया।