पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब फिर बैठ गए निगम कर्मचारी धरने पर

अब फिर बैठ गए निगम कर्मचारी धरने पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल - हरियाणा बिजली ज्वाइंट एक्शन कमेटी की जिला कमेटी के आह्वान पर सेक्टर 12 स्थित राजीव गांधी विद्युत सदन समक्ष निगम कर्मचारी अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। धरने की अध्यक्षता सर्कल सचिव चक्रवर्ती शर्मा तथा मंच संचालन सतपाल सैनी ने किया। राज्य उप प्रधान एनपी सिंह चौहान व डीसीओ देवेंद्र शर्मा ने कहा कि राज्य व्यापी हड़ताल में सभी कच्चे पक्के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण करनाल के बिजली अधिकारी बिजली चलाने में नाकामयाब रहे। इस अवसर पर सुरिंद्र रावत, शिशपाल नेगी, मुकेश, वेद प्रकाश शर्मा, महेंद्र सिंह, राजेश बुरा, ज्ञान चंद, बिजेंद्र, महावीर, सुरजीत, राजेंद्र राणा, जगमाल, प्रेम राणा, जय भगवान, सतीश मान, गुरमीत सैनी, हरेंद्र राणा सहित अन्य मौजूद रहे।