पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल संचालकों की हड़ताल अवैध: नरूला

स्कूल संचालकों की हड़ताल अवैध: नरूला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल - अभिभावक एकता संघ करनाल ने कहा कि प्राइवेट स्कूल अधिनियम 134ए के तहत दाखिला देने के विरोध में अवैध हड़ताल कर रहे हैं। जबकि अभिभावकों के अथक प्रयास से पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार एक कमेटी का गठन हो गया है, जो सेक्शन 134ए के तहत ईडब्ल्यूएस व बीपीएल परिवारों के बच्चों का दाखिला सुनिश्चित करेगी। संघ के अध्यक्ष दिनेश नरूला ने कहा कि अब उम्मीद है कि दो लाख की आय वाले अभिभावकों के 10 प्रतिशत बच्चों को भी प्राइवेट स्कूल में दाखिला मिलेगा।



करनाल. हड़ताल से बंद स्कूल।