भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन
भास्कर न्यूज - करनाल
स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इसे किसान विरोधी बताया।
प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सतीश राणा एवं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुखबीर संधू ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगे पूरी नहीं की तो 7 फरवरी को देश के 382 स्टेशनों पर रेल रोको आंदोलन चलाया जाएगा। किसानों ने मांग की कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाया जाए। आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान को विभिन्न तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नेताओं ने कहा कि हमारे यहां 40 प्रतिशत कृषि क्षेत्रफल पर कोई सिंचाई का साधन नहीं है लेकिन सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। बिजली संकट का जिक्र करते हुए किसानों को 22 घंटे बिजली मुहैया कराने की मांग की गई।
भूमि अधिग्रहण का जिक्र करते हुए आगाह किया कि किसानों की जमीनों का अधिग्रहण उनकी इच्छा के विरुद्ध न किया जाए। इसके अलावा तमाम अन्य समस्याओं का जिक्र भाकिमो कार्यकर्ताओं ने किया। धरने के बाद राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन भी सौंपा गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री आईडी स्वामी, शशिपाल मेहता, जिला महामंत्री जयपाल शर्मा, जिला महामंत्री जगदेव पाढ़ा, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश चानना, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक भंडारी, एडवोकेट शमशेर सिंह नैन, बालकृष्ण शर्मा, योगी राणा आदि मौजूद थे।
जिला सचिवालय में जुलूस निकाल प्रदर्शन करते भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता।