पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जरूरतमंद बच्चों को बांटी स्टेशनरी

जरूरतमंद बच्चों को बांटी स्टेशनरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल - गुरुवार को गांधी जयंती को जेसीआई करनाल की महिला विंग ने स्ट्रीट चिल्ड्रंस डे के तौर पर मनाया। इस मौके पर पुरुषार्थ संस्था के माध्यम से स्ट्रीट चिल्ड्रेंस को स्टेशनरी व खाद्य सामाग्री वितरित की गई। महिला विंग की प्रधान मनीषा गुप्ता ने कहा कि जो लोग सक्षम है उन्हें जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। अपनी नेक कमाई का कुछ हिस्सा समाजसेवा में भी खर्च किया जाना चाहिए। इस अवसर पर आशा गोयल, निशा, पूनम, वीना, सीमा, इंद्रजीत, रेणु, आरती, दीपिका, निशू, शिवानी आदि मौजूद रहीं।