2500 बच्चे दिखाएंगे करतब
कुरुक्षेत्र - गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को प्रशासन अमलीजामा पहनाने में जुट गया है। जहां एक ओर समारोह में भाग लेने वाली विभिन्न विभागों की टुकडिय़ां परेड की रिहर्सल में जुटी रही। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास किया। गणतंत्र दिवस पर इस बार 2500 बच्चे पीटी शो में करतब दिखाएंगे। जबकि 500 बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांधेंगे। गुरुकुल कुरुक्षेत्र द्वारा 40 बच्चों की टीम मलखंब का प्रदर्शन करेगी। डीएवी स्कूल के लगभग 40 बच्चे योगा का प्रदर्शन करेंगे।
गर्व होता है हिस्सा बन कर: रिहर्सल कर रहे चौथी क्लास के छात्र ऋतिक ने बताया कि वह पांच साल की उम्र से गणतंत्र दिवस समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेता आ रहा है। उसे गर्व होता है कि वह गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रमों का हिस्स बनता है। इस बार भी वह सांस्कृतिक टीम के लिए चुना गया है। अब गणतंत्र दिवस समारोह में हमारी यूनिट को शामिल कर लिया गया है।