पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आस्था के आगे ठंड भी नतमस्तक

आस्था के आगे ठंड भी नतमस्तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुरुक्षेत्र
माघ मास की अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने ब्रह्मसरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। पितरों की आत्मिक शांति के लिए पिंडदान किया। सुबह कड़ाके की ठंड और कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं का जोश देखते ही बन रहा था। सूर्य देव के दर्शन तो नहीं हुए। सरोवर के तट पर तीर्थ पुरोहितों ने श्रद्धालुओं का विधिवत रूप से पूजा अर्चना कराई और पिंडदान कराए।
वहीं महिलाओं ने पीपल के पेड़ पर जल अर्पित किया। मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। तीर्थ पुरोहित राकेश गोस्वामी व राजेंद्र कुमार ने कहा कि अमावस्या पर दान का विशेष फल मिलता है। इस दिन पितरों की आत्मिक शांति के लिए पिंडदान करने का प्रावधान है। विधिवत पूजा अर्चना करने से जीवन में सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं। व्यक्ति को आत्मिक शांति मिलती है।