‘पिछड़ा वर्ग को मिलें पांच लोकसभा टिकट’
कुरुक्षेत्र
हरियाणा पिछड़ा वर्ग महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रामकुमार रंबा ने कांग्रेस पार्टी से लोकसभा के पांच टिकट पिछड़ा वर्ग को देने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में ४२ प्रतिशत लोग पिछड़े वर्ग से हैं। इतना ही नहीं गुडग़ांव, फरीदाबाद, करनाल, कुरुक्षेत्र और हिसार लोकसभा क्षेत्रों में ५० प्रतिशत जनता पिछड़ा वर्ग से है। रंबा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग शुरू से ही कांग्रेस का वोट बैंक है। ऐसे में इन पांचों लोकसभा क्षेत्रों से पिछड़े वर्ग के प्रत्याशियों को टिकट मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी पिछड़ा वर्ग के प्रधानों ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से उनका नाम कांग्रेस टिकट के लिए प्रस्तावित किया है। इसके अलावा अन्य जिलों के प्रत्याशियों के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो रही है। रंबा ने कहा कि राज्यसभा की दो सीटें भी खाली हो रही हैं। ऐसे में इनमें से भी एक सीट पिछड़ा वर्ग के सदस्य को मिलनी चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ रामरतन कटारिया, वीरभान प्रजापति, हरनेक सिंह सैनी, सुरेश धीमान, रोशनलाल, रामकुमार कश्यप, अमरजीत धीमान, बलवंत सिंह और कुलवंत सिंह मौजूद थे।
कुरुक्षेत्र - हरियाणा पिछड़ा वर्ग महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रामकुमार रंबा ने कांग्रेस पार्टी से लोकसभा के पांच टिकट पिछड़ा वर्ग को देने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में ४२ प्रतिशत लोग पिछड़े वर्ग से हैं। इतना ही नहीं गुडग़ांव, फरीदाबाद, करनाल, कुरुक्षेत्र और हिसार लोकसभा क्षेत्रों में ५० प्रतिशत जनता पिछड़ा वर्ग से है। रंबा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग शुरू से ही कांग्रेस का वोट बैंक है। ऐसे में इन पांचों लोकसभा क्षेत्रों से पिछड़े वर्ग के प्रत्याशियों को टिकट मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी पिछड़ा वर्ग के प्रधानों ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से उनका नाम कांग्रेस टिकट के लिए प्रस्तावित किया है। इसके अलावा अन्य जिलों के प्रत्याशियों के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो रही है। रंबा ने कहा कि राज्यसभा की दो सीटें भी खाली हो रही हैं। ऐसे में इनमें से भी एक सीट पिछड़ा वर्ग के सदस्य को मिलनी चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ रामरतन कटारिया, वीरभान प्रजापति, हरनेक सिंह सैनी, सुरेश धीमान, रोशनलाल, रामकुमार कश्यप, अमरजीत धीमान, बलवंत सिंह और कुलवंत सिंह मौजूद थे।