पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उबल पड़ा शहर, पुलिस पर उतरा गुस्सा, फोड़ डाले सिर

उबल पड़ा शहर, पुलिस पर उतरा गुस्सा, फोड़ डाले सिर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र - हड़ताल में चक्का जाम तो लोग झेल गए थे। लेकिन बिजली कर्मचारियों की हड़ताल ने ठंड में भी लोगों के भीतर उबाल ला दिया। दो दिन शहर के साथ साथ पूरे जिले ने ब्लैक आउट झेला। न बिजली और न पानी। सब्र का बांध तो लोगों का मंगलवार शाम को ही टूट गया था। बुधवार सुबह इंतजार करते लोग उबल पड़े। बस इसके बाद सड़कों पर गुस्सा उतरना शुरू हो गया। तड़के से लेकर देर शाम शहर जाम ही झेलता रहा। दोपहर होते होते शहर में उपद्रव की स्थिति हो गई। जिससे पुलिस प्रशासन की सांसें भी फूल गई। दिनभर जाम खुलवाने को अधिकारी और पुलिस इधर से उधर दौड़ती रही, एक जगह जाम खुलवाती, दूसरी जगह जाम लग जाता। इसी बीच पब्लिक भड़क गई। भड़के लोगों ने पुलिस पर ही गुस्सा उतार दिया। लठों के साथ पुलिस कर्मियों को दौड़ा कर पीटा। प्रशासनिक अधिकारियों की गाडिय़ों को निशाना बनाया। एक एएसआई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि कुछ को चोटें भी लगी। इसके बाद पुलिस सख्त हुई तो प्रदर्शनकारी भागे।
हड़ताल के चलते बिजली पानी किल्लत से लोग खूब परेशान हुए। सोमवार तड़के बिजली गुल हुई तो बुधवार शाम तक बहाल नहीं हो पाई। हालांकि शहर के कुछ हिस्सों में बिजली दोपहर को सुचारु हो गई, लेकिन आधे से ज्यादा शहर बिना बिजली के रहा। इसका सबसे बुरा असर पेयजल सप्लाई पर पड़ा। प्रदर्शन के दौरान लोग बिजली निगम के कर्मचारियों को कोसते रहे। महिलाओं ने भी खाली बाल्टियां लेकर निगम व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। न्यू पटेल नगर वासी रमेशचंद्र ने कहा कि सरकार को ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्ती से पेश आना चाहिए। लोगों कहा कि ऐसे कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया जाए।



बर्खास्त करो कर्मचारियों को : बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के खिलाफ जनता कर्मचारियों के खिलाफ मैदान में आ गई। परेशान लोगों ने पावर हाउस बाबैन में बिजली कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने बिजली की लाइनें खराब करने वाले कर्मचारियों को तुरंत बर्खास्त करने की मांग को लेकर जाम लगा डाला।

वैसे तो सोमवार को ही लोगों का गुस्सा झलकने लगा था। लेकिन बुधवार को जब स्थिति नहीं संवरी तो लोग भड़क गए। जाम खुलवाने में पुलिस प्रशासन के भी पसीने छूट गए। आक्रोशित शहर वासियों ने श्रद्धानंद चौक पर सुबह नौ बजे जाम लगा सरकार व बिजली कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ओवरब्रिज पूरी तरह जाम हो गया इसके बाद न्यू कॉलोनी व पटेल नगर के लोग उखड़ गए। ब्रह्मानंद चौक साढ़े ग्यारह बजे सुंदरपुर ओवरब्रिज जाम कर दिया। लगभग दो घंटे तक सुंदरपुर ओवरब्रिज पूरी तरह जाम रहा। इससे पहले सुबह नौ बजे कैथल रोड पर जाम लगा। कुछ ही देर बाद पिहोवा रोड पर जाम लग गया। इसके बाद ज्योतिसर पावर हाउस पर जाम लगा। बाद में नरकातारी मोड पर जाम लगाया।

भड़ास में बस जाम दर जाम

बिजली पानी किल्लत को लेकर मोहन नगर चौक पर जाम प्रदर्शन करते शहरवासी।

ज्योतिसर. पुलिस की लाठी का जवाब लाठी से देता युवक, एक अन्य युवक पुलिसकर्मी को पत्थर मारता हुआ।

उपद्रव - दो दिन से ब्लैक आउट झेल रहे लोग बेकाबू हुए