पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केयू में अंधेरे कमरे में ही लगी क्लास

केयू में अंधेरे कमरे में ही लगी क्लास

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र - कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में बुधवार को हड़ताल के दूसरे दिन बिजली बंद का व्यापक असर देखने को मिला। केयू के कॉमर्स विभाग में क्लास लगाने के लिए आए विद्यार्थियों को अंधेरे कमरे में बैठकर ही पढऩा पड़ा। विद्यार्थियों ने बताया कि मंगलवार को तो बिजली थी लेकिन बुधवार सुबह के समय से ही बिजली नहीं है। बाहर बरसात होने के कारण मौसम खराब था। इस कारण वे अंधेरे कमरे में बैठकर ही पढऩे को मजबूर हैं। विद्यार्थियों ने कहा कि हड़ताल के कारण यूनिवर्सिटी में बिजली की सप्लाई पहली बार बाधित हुई है। विद्यार्थियों ने कहा कि इससे उनका यूनिवर्सिटी में आना ही बेकार हो गया। बिजली ना होने के कारण वे अपनी कक्षा भी नहीं लगा पाए।




कुंटिया की हड़ताल जारी

केयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ कुंटिया ने बुधवार को भी अपनी मांगों को लेकर तालमेल कमेटी के आह्वान पर हड़ताल को जारी रखा। कुंटिया प्रधान मान सिंह व प्रेस सचिव रविंद्र तोमर ने कहा कि मांगों को लेकर सभी कर्मचारी एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार बार-बार उन्हें मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हैं लेकिन बाद में मुकर जाते हैं। जिसके कारण उन्हें बार-बार हड़ताल करनी पड़ती है। मान सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को प्रदेश सरकार को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए।

बिना बिजली के केयू में लगी कक्षाओं में बैठे विद्यार्थी।