पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे दिन भी ठप रहा सरकारी कामकाज

दूसरे दिन भी ठप रहा सरकारी कामकाज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र - हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान सभी विभागों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल के दूसरे दिन लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। वहीं मांगें न माने जाने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी।
सभी कर्मचारी लघु सचिवालय पर एकजुट हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला संयोजक संत कुमार ने कहा कि सरकार ने यदि कर्मचारी आंदोलन को दबाने का प्रयास किया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के जिला प्रधान विकास टामक व पटवार एसोसिएशन के जिला प्रधान कुलदीप सिंह ने मांग की कि वित्तमंत्री निवास के बाहर 428 दिन से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे लिपिक वर्गीय कर्मचारियों, राजस्व विभाग के पटवारियों, वन विभाग व पुलिस विभाग के कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान दिया जाए। हरियाणा रोडवेज संबंधित सर्वकर्मचारी संघ के राज्य प्रधान सरबत सिंह पूनिया व हमसा फतेहाबाद के जिला प्रधान ओमनाथ सिंह व अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार करने पर जिला प्रशासन की निंदा करते हुए उन्हें तुरंत रिहा करने की मांग की।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुरेश कुमार, सीटू के जिला प्रधान भीमसिंह व सचिव महावीर सिंह दहिया, रामेश्वर सैनी, पब्लिक हेल्थ के नेता फकीर चंद, एआई वर्कर एसोसिएशन के राज्य उपप्रधान प्रदीप कुमार, केयूके के नेता रामफल व रविंद्र तोमर, दयानंद, बलजीत कुंडू, वीएलडीए के नेता अशोक कुमार व मुलतान सिंह, पर्यटन विभाग के प्रधान सुरेश गुढा व रणधीर सिंह, हेमसा के प्रधान टिक्का सिंह, सुखदेव सिंह फायर ब्रिगेड के नेता सुभाष चंद, रोडवेज के नेता मूलचंद व रामकुमार शर्मा मौजूद थे।