पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अचानक गरजे, फिर झमाझम बरसे

अचानक गरजे, फिर झमाझम बरसे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र - धर्मनगरी सुबह हल्के कोहरे की चादर में लिपटी थी। फिर बादल गहरा गए। लेकिन दोपहर होते होते सूरज निकल आया। सूरज निकला तो लोगों ने ठंड से राहत पाने की उम्मीद जगाई। शाम तक मौसम ठीक ही रहा, लेकिन रात को अचानक बादल फिर गहरा गए। देखते ही देखते झमाझम मेघा बरसने लगे। बारिश के कारण मौसम ठंडक बढ़ गई।
बारिश की वजह से लोगों को खासी दिक्कत हुई। खासतौर से घरों से निकले लोगों को वापस लौटने के लिए बारिश का इंतजार करना पड़ा। तेज गरज के साथ तेज बौछारों के चलते उन्हें बारिश से बचने की जुगत में लोग रहे। देर रात तक बारिश चलती रही। हालांकि इस बारिश से जहां ठंडक बढ़ी। वहीं यह फसलों के लिए लाभदायक भी है, तो नुकसानदायक भी।