पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केयू गेस्ट हाउस के कमरे में लगी आग

केयू गेस्ट हाउस के कमरे में लगी आग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल गेस्ट हाउस के एक कमरे में गुरुवार को आग लग गई। कमरे से धुआं उठते देख केयू के सुरक्षाकर्मी ने तुरंत कमरे का दरवाजा तोड़ा और देखा कि आग परदों में लगी हुई थी। इसकी सूचना उसने तुरंत आला अफसरों को दी। जिसके बाद केयू सुरक्षाकर्मियों ने एकजुट होकर पानी की बाल्टियां डालकर आग पर काबू पाया।
इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही आग पर काबू पाया जा चुका था। मामले की सूचना जैसे ही केयू वीसी को मिली तो वे भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। बताया जा रहा है कि कमरा नंबर 112 किसी विद्यार्थी को दिया हुआ था। बिजली न होने के कारण पानी गर्म करने की रॉड ऑन ही रह गई। ऐसे में जब बिजली आई तो पानी सूखता गया और इसके बाद बाल्टी में आग लग गई। इसके बाद आग परदों तक भी पहुंच गई। गनीमत रही कि कमरे से धुआं उठता सुरक्षाकर्मी ने देख लिया और आग पर काबू पा लिया गया। केयू वीसी डॉ. डीडीएस संधू ने मामले की जांच के आदेश दिए हंैं। वहीं उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से यह भी पूछा कि कमरे में कौन रह रहा था, इसकी भी पूरी डिटेल बनाकर दी जाए। वहीं सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या विद्यार्थी को इंटरनेशनल गेस्ट हाउस में कमरा अलाट किया जाता है या नहीं। जांच के बाद इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। फिलहाल, आग लगने से केयू को हजारों रुपए का नुकसान हो चुका है।



कुरुक्षेत्र. केयू के गेस्ट हाउस के कमरे में लगी आग, मौके का जायजा लेते वीसी डॉ. डीडीएस संधू।