- Hindi News
- जाट धर्मशाला में मनेगी सर छोटूराम जयंती : देशवाल
जाट धर्मशाला में मनेगी सर छोटूराम जयंती : देशवाल
भास्कर न्यूज - कुरुक्षेत्र
बसंत पंचमी पर जाट धर्मशाला में दीनबंधू सर छोटूराम जयंती समारोह हर साल की भांति हर्षोल्लास से मनेगा। अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश महासचिव रणसिंह देशवाल ने कहा कि समारोह में पीडब्ल्यूडी, उद्योग एवं संसदीय कार्यमंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला मुख्यातिथि होंगे।
देशवाल ने बताया कि चार फरवरी को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर जाट धर्मशाला में मनाए जाने वाले वार्षिकोत्सव व दीनबंधू सर छोटूराम जयंती कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा करेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की टीम में शामिल होने के बाद सुरजेवाला के पहली बार कुरुक्षेत्र आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। समारोह में शाहबाद, यमुनानगर, पिहोवा, थानेसर, लाडवा, इंद्री, करनाल, नीलोखेड़ी, पूंडरी, कैथल और कलायत से भारी संख्या में जाट बिरादरी के लोग भाग लेंगे।
इस मौके पर महासभा के जिलाध्यक्ष सूबे सिंह ढुल, उपाध्यक्ष राजबीर दाऊमाजरा और रविंद्र जंधेड़ी, रामपाल चहल, महासचिव सतपाल बारना, सुरजीत सिंह टकोरण, ब्लॉक शाहबाद अध्यक्ष ओमप्रकाश बड़ाम, नैब सिंह अटवान और गुरदेव सिंह सरांयसुखी उपस्थित थे।