पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस समारोह: तैयारियों की समीक्षा

गणतंत्र दिवस समारोह: तैयारियों की समीक्षा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र - गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर डीसी निखिल गजराज की अगुवाई में अधिकारियों ने द्रोण स्टेडियम का दौरा किया। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह की तैयारियों में कोई भी कसर नहीं रहनी चाहिए। समारोह को लेकर हर व्यवस्था समय रहते हो। 24 जनवरी को होने वाली फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल के लिए द्रोणाचार्य स्टेडियम को हर हाल में गीले हो चुके मैदान को सुखाया जाए। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए की पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध करे ताकि जल्द से जल्द स्टेडियम तैयार हो सके। मौके पर एडीसी डॉ. यश गर्ग, नगराधीश सतबीर सिंह कुंडू, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह और जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता देवी मौजूद थे।