पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 28 तक बनेंगे बीपीएल स्मार्ट कार्ड

28 तक बनेंगे बीपीएल स्मार्ट कार्ड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र - एडीसी डॉ. यश गर्ग ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बीपीएल परिवारों के स्मार्ट कार्ड 28 फरवरी तक बनाएं जाएंगे। इस लिए जिला प्रशासन ने जिले के सभी गांवों में बीपीएल स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए कैंप लगाएगा। बताया कि कार्ड बनवाने का शुल्क 30 रुपए निर्धारित किया गया है। बीपीएल परिवार इस योजना के तहत स्मार्ट कार्ड धारकों को 30,000 रुपए तक की राशि का इलाज मुफ्त करवा सकेंगे। इसके तहत प्राइवेट अस्पताल द्वारों छुट्टी के दौरान पांच दिन की दवाई व 100 रुपए परिवहन किराया दिया जाएगा। यदि निर्धारित समय के दौरान अपना बीपीएल स्मार्ट कार्ड नहीं बनवा पाए, तो उक्त परिवार पूरे वर्ष इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगे। पिहोवा शहर के सभी वार्डों में बीपीएल परिवारों के स्मार्ट कार्ड 24 व 25 जनवरी को बनवाएं जाएंगे। उसके बाद 27 जनवरी से पांच फरवरी तक शाहबाद के और छह फरवरी से 10 फरवरी तक पुन: शाहबाद के सभी गांवों में कैंप लगेंगे।