बैंक ने शिविर लगा कर बांटे ऋण
कुरुक्षेत्र - पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय द्वारा गुरुवार को खुदरा ऋण वितरण शिविर लगाया गया। शिविर में मुख्यातिथि के रूप में फील्ड महाप्रबंधक जेके गुप्ता ने शिरकत की। अध्यक्षता बैंक के मंडल प्रमुख एके मिश्र ने की। शिविर में 78 ऋणियों को 2.98 करोड़ रुपए के मकान ऋण, शिक्षा ऋण, वाहन ऋण एवं व्यक्तिगत ऋण बांटे गए।
महाप्रबंधक जेके गुप्ता ने कहा कि बैंक प्रत्येक पात्र व्यक्ति को ऋण उपलब्ध कराने के लिए हर समय तैयार है। लोगों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक ग्राहक बैंक से जुड़े। बैंक उन सभी ऋणियों को जिनके आवास ऋण खाते हैं, उन्हें आवास ऋण का 25 प्रतिशत अधिकतम 25 लाख रुपए तक की ओवर ड्राफ्ट की सुविधा दे रहा है। मंडल प्रमुख एके मिश्र ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सहायक महाप्रंबधक आरके सूद मौजूद थे।