पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकुरुक्षेत्र। निट मेस वर्कर यूनियन के सदस्यों ने गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर रोष मार्च निकाला। प्रधान सतबीर सिंह ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि मेस कर्मचारियों की मांगों में निट हेल्थ सेंटर से उन्हें पहले की तरह दवाएं मिलने, नियमित करने और कमरों में सुधार करना शामिल है।
कर्मचारियों ने कहा कि प्रशासन उनका शोषण कर रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने कई बार प्रशासन से गुहार भी लगाई लेकिन जब प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो अब उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है।
सतबीर सिंह ने बताया कि निट में कुल ४०० मैस कर्मचारी हैं। प्रदर्शन करने वालों में मेघ सिंह, धर्मेंद्र, मुरली प्रसाद, जगन्नाथ, बिरेंद्र सिंह और रामदत्त मौजूद थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.