- Hindi News
- सरकार नहीं मानी तो जारी रहेगा प्रदर्शन : कुमार
सरकार नहीं मानी तो जारी रहेगा प्रदर्शन : कुमार
भास्कर न्यूज - कुरुक्षेत्र
हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर तीसरे दिन भी लघु सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन किया। यहां से कर्मचारियों ने नए बस स्टैंड और मोहन नगर चौक तक जुलूस निकाल प्रदर्शन किया।
सरकार की कर्मचारी व छात्र, मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ कर्मचारियों ने नारेबाजी की। कर्मचारी नेता बाबूराम ने कर्मचारियों को कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार के ज्यादातर नेता विभिन्न घोटालों मे लिप्त हैं, उन्हें कर्मचारी व किसान, छात्र की चिंता नहीं है। जिला संयोजक संतकुमार व हरियाणा कर्मचारी महासंघ जिला प्रधान बरखा राम जास्ट ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। एमपीएचडब्ल्यू की प्रधान बक्शीन्द्र कौर व एआई वर्कर एसोसिएशन के नेता प्रदीप कुमार ने कहा कि राज्य में एएनएम के रूप में लगी वर्कर व कच्चे कर्मचारियों को राज्य में महिलाएं लगभग 15 वर्षों से सेवाएं दे रही हैं। उन्हें आज तक भी नियमित नहीं किया गया। पब्लिक हेल्थ के नेता सुरेंद्र यादव व वीएलडीए के जिला प्रधान मुलतान सिंह, अध्यापक नेता जिला प्रधान बलजिंद्र सिंह संधू, सीटू के जिला प्रधान भीमसिंह व सचिव महावीर सिंह दहिया व एसएफआई के छात्र नेता धर्मेंद्र सिंह मौजूद थे।