पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोक गीतों की धुनों पर थिरके बच्चे

लोक गीतों की धुनों पर थिरके बच्चे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुरुक्षेत्र
परेड करते पुलिस जवान, कदम से कदम मिलाते एनसीसी कैडेट्स और लोक गीतों की धुनों पर थिरकते बच्चे। ये नजारा था द्रोणाचार्य स्टेडियम में शुक्रवार को। देशभक्ति से लबरेज गीतों और नृत्यों को देख लगा कि आज कोई खास समारोह है। लेकिन यह मौका था गणतंत्र दिवस की फाइनल रिहर्सल का। जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल डीसी निखिल गजराज की देखरेख में हुई। डीसी गजराज ने बताया कि समारोह में परिवहन मंत्री आफताब अहमद ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। शहीदी स्मारक स्थल पर समारोह से पूर्व शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।
नुपूर करेंगी परेड का नेतृत्व: परेड की टुकडिय़ों का नेतृत्व उप-पुलिस अधीक्षक नूपुर बिश्नोई करेंगी। हरियाणा पुलिस की टुकड़ी का नेतृत्व प्लाटून कमांडर एसआई सुभाष चंद, महिला पुलिस की टुकड़ी का नेतृत्व एएसआई रमनदीप कौर, होमगार्ड की टुकड़ी का नेतृत्व प्लाटून कमांडर सतनाम सिंह करेंगे। गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र की एनसीसी की सीनियर डिवीजन विंग का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर अमन कुमार वर्मा, जूनियर डिविजन विंग का सार्जेंट संदीप कुमार करेंगे। अग्रसेन पब्लिक स्कूल की एनसीसी जूनियर विंग गल्र्स की टुकड़ी का नेतृत्व प्लाटून कमांडर कुमारी मानसी, अग्रसेन पब्लिक स्कूल की प्रजातंत्र के प्रहरी की टुकड़ी का नेतृत्व कुलदीप शर्मा, पुलिस विद्या मंदिर की टुकड़ी का नेतृत्व अर्जुन करेंगे। जबकि बीआर इंटरनेशनल की स्काउट विंग की टुकड़ी का नेतृत्व आशुतोष करेंगे। ये सभी टुकडिय़ां अग्रसेन पब्लिक स्कूल के बैंड की धुन पर मिलकर कदमताल करेंगी।
इस मौके पर सुलोचना गजराज, एडीसी डॉ. यश गर्ग, अंडर ट्रेनिंग आईएएस प्रियंका सोनी, थानेसर के एसडीएम राजेश कुमार, नगराधीश सतबीर सिंह कुंडू, जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता देवी उपस्थित थे।



2500 बच्चे करेंगे पीटी शो

पीटी परेड में विभिन्न स्कूलों के 2500 बच्चे भाग लेंगे। डंबल में आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर, लेजियम में पूजा मॉर्डन स्कूल, योगा में डीएवी स्कूल तथा मलखंब में गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरुकुल के बच्चे भाग ले रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बीआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का मां तुझे सलाम, गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर का राजस्थानी नृत्य, कन्या गुरुकुल गामड़ी का अनेकता में एकता, एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का गिद्दा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर का हरियाणवी समूह नृत्य प्रस्तुत करेंगे। समारोह में लगभग 500 बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति देंगे।