पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दर्जन पीसीआर के अलावा 20 बाइक राइडर गश्त लगाएंगे

दो दर्जन पीसीआर के अलावा 20 बाइक राइडर गश्त लगाएंगे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुरुक्षेत्र
गणतंत्र दिवस समारोह में कोई खलल न पड़े, इसे देखते हुए पुलिस भी चौकस हो गई है। जिलेभर में नाकाबंदी कर हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। वहीं राइडर दस्तों की गश्त बढ़ाई गई है। दो दर्जन पीसीआर के अलावा 20 मोटरसाइकिल राइडर दस्ते समारोह स्थल के आसपास गश्त लगाएंगे। एसपी वाई पूर्ण कुमार ने समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग मीटिंग ली। निर्देश दिए कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने इलाकों में गश्त बढ़ाएं। जो भी संदिग्ध लगे, उसकी चेकिंग की जाए।
सीआईए करेगा होटल चेक: वहीं सीआईए वन व टू स्टाफ को शहर के सभी होटल, रेस्टोरेंट ढाबों, धर्मशालाओं, बस अड्डों व रेलवे स्टेशनों को चेक करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा स्पेशल उडऩदस्ते तैयार किए हैं। शुक्रवार को सीआईए ने धर्मशालाओं और जीटी रोड स्थित रेस्टोरेंट व ढाबों की चेकिंग भी की।
पंजाब सीमा पर विशेष चौकसी: प्रवक्ता सुरेश कुमार के मुताबिक पंजाब सीमा पर इस्माइलाबाद व पिहोवा में विशेष चौकसी की है। जिले के प्रवेश मार्गों नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा है। धर्मशाला और होटल संचालक बिना परिचयपत्र किसी को न ठहरने दें।