- Hindi News
- रिपोर्ट पेश करने के लिए तीन कमेटियां गठित
रिपोर्ट पेश करने के लिए तीन कमेटियां गठित
कुरुक्षेत्र - हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी की तीन दिवसीय हड़ताल के बाद सरकार द्वारा चंडीगढ़ में बातचीत हुई। जहां तीन कमेटियों के गठित होने पर सहमति बनी जो अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। कमेटी के जिला संयोजक संत कुमार, बरखाराम जास्ट व रणबीर रोहिला ने बताया कि मुख्य सचिव हरियाणा सरकार से चंडीगढ़ में सौहार्दपूर्ण वातावरण में तालमेल कमेटी के पदाधिकारियों की बातचीत हुई। इसमें निर्णय लिया गया है कि कर्मचारियों की मांगों पर विचार करने के लिए तीन अलग-अलग कमेटियां बनाई जाएं जिसमें सरकार के अधिकारियों के साथ-साथ तालमेल कमेटी के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। प्रथम कमेटी रेगुलराइजेशन का कार्य, दूसरी कमेटी ग्रेड-पे भत्तों व वेतन विसंगतियां दूर करने और तीसरी कमेटी श्रम कानून को लागू कराने के मामले को देखेगी। उन्होंने बताया कि ये समितियों की रिपोर्ट के बाद 15 फरवरी को मुख्य सचिव से दोबारा एक बार फिर बातचीत की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगें लागू नहीं हुई तो आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।