स्कूल में मना गणतंत्र दिवस
कुरुक्षेत्र - बेशक गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को मनाया जाता है। लेकिन स्कूलों में गणतंत्र दिवस की धूम अभी से मचने लगी है। ग्रीन फील्ड पर्ल स्कूल में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। स्कूल कार्यकारिणी अध्यक्षा सुदेश गुप्ता व वरुण गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। सुदेश गुप्ता ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें देश के उन महान लोगों की याद दिलाता है जिनके कारण हमारे संविधान की रचना हो सकी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जेसमीन सदन ने पहला जबकि रोज सदन ने दूसरा स्थान पाया।