टैंकरों से पहुंचाया घरों में पानी
कुरुक्षेत्र - श्री गुरु वशिष्ठ जनकल्याण समिति सदस्यों ने बिजली-पानी किल्लत को देखते हुए शुक्रवार को वशिष्ठ कॉलोनी में टैंकर पानी पहुंचाया। समिति प्रधान परमजीत ने कहा कि यहां के लोगों ने पहले बिजली किल्लत झेली, उसके साथ ही पानी संकट हो गया। कोषाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि परेशानी को देखते हुए समिति ने जलसेवा का फैसला लिया। इस मौके पर बिमला देवी, प्रीतो देवी, अजमेर सिंह व सरोजबाला आदि मौजूद थीं।