पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 43 हजार को मिला पहली बार वोट डालने का मौका

43 हजार को मिला पहली बार वोट डालने का मौका

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए वोटर सम्मानित
कुरुक्षेत्र - जिले में अबकी बार लोकसभा और विधानसभा चुनाव में 43 हजार लोग वोट डालने को लेकर खासे उत्सुक हैं। हों भी क्यों ना, इन्हें वोट डालने का मौका जो पहली बार मिलेगा। मतदाता पुन:निरीक्षण अभियान के तहत जिले में पिछले कुछ समय से वोटर बनाने का काम चल रहा था, जिसमें प्रशासन के साथ सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थाएं भी जुटी। नतीजा 2012 की अपेक्षा 2013 में 40 प्रतिशत ज्यादा वोटर जुड़े। शनिवार को नए वोटरों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में बैज लगा कर सम्मानित किया। जिलेभर में मतदाता दिवस मनाया गया। जिलास्तरीय समारोह पंचायत भवन में हुआ। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. शिवकुमार, डीपीआईआरओ धर्मवीर सिंह, डीएफएससी जीपीएस सीकरी और विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य आदि मौजूद रहे।
11हजार युवा बने नए वोटर
पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला में 43 हजार नए मतदाता शामिल किए गए। यह सन 2012 की अपेक्षा 40 प्रतिशत ज्यादा है। इनमें से 11 हजार 41 मतदाता युवा हैं। जिला में अब मतदाताओं की संख्या 6 लाख 10 हजार 361 हो गई है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक कुल जनसंख्या में से 59.23 प्रतिशत मतदाता होने चाहिए । इस लिहाज से जिले में वोटर का लक्ष्य पूरा हो चुका है।
निबंध में अलीशा रही अव्वल
नगराधीश सतबीर सिंह कुंडू ने बताया कि लोगों को जागरूक करने तथा महिलाओं की भागीदारी के लिए जिला व राज्यस्तर पर चुनाव विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। समारोह में जिला स्तर पर निबंध व भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डीसी ने सर्वश्रेष्ठ बूथ लेवल अधिकारियों व जिले के बेस्ट नोडल अधिकारियों को भी सम्मानित किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में सेठ बनारसी दास कॉलेज ऑफ एजुकेशन कुरुक्षेत्र की छात्रा अलीशा अरोड़ा प्रथम, सरदार चानन सिंह घुमन मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन शाहाबाद की कुलविंद्र कौर को द्वितीय व गीता आदर्श कॉलेज ऑफ एजुकेशन मेहरा की प्रियंका तीसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में दयानंद महाविद्यालय की एश्वर्य प्रथम, गीता आदर्श कॉलेज ऑफ एजुकेशन मेहरा की प्रियंका द्वितीय, डॉ. बीआर आंबेडकर कॉलेज ऑफ एजुकेशन कुरुक्षेत्र की वीनस तृतीय रही। इसके अलावा उपायुक्त ने जिले में सर्वश्रेष्ठ बूथ लेवल अधिकारियों में रावमा स्कूल जालखेड़ी के अध्यापक तरसेम पाल, अजरानी के अध्यापक अशोक कुमार, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र के यूडीसी कृष्ण सिंह व अध्यापक दिलबाग सिंह को भी सम्मानित किया। वहीं सर्वश्रेष्ठ नोडल अधिकारी बीपीआर कॉलेज के सुरेश कुमार व एसएन कॉलेज शाहबाद के चूहड़ सिंह को सम्मानित किया। कानूनगो सुभाष चंद ने अतिथियों का धन्यवाद किया। मंच संचालन एआईपीआरओ बलराम शर्मा ने किया।
मौके पर सिविल सर्जन डॉ. शिवकुमार, डीपीआईआरओ धर्मवीर सिंह, डीएफएससी जीपीएस सीकरी और विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य आदि मौजूद थे।



जिले में लक्ष्य पूरा, 59.23 प्रतिशत मतदाता रजिस्टर्ड

कुरुक्षेत्र - पंचायत भवन में मतदाता पहचान पत्र वितरित करते डीसी निखिल गजराज।