पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकुरुक्षेत्र। जिले में अलग अलग हादसों में जहां दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया गया है कि चरणजीत सिंह वासी चनारथल बाइक पर किसी कार्य से लुखी की तरफ जा रहा था। लुखी के पास अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक खदानों में जा गिरी। हादसे में चरणजीत की मौके पर हो गई।
वहीं अंबाला-कुरुक्षेत्र रेलवे मार्ग पर शाहाबाद के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पता चलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह कैसे ट्रेन की चपेट में आया। मृतक की शिनाख्त सुखदेव वासी मामूमाजरा के रूप में हुई। सुबह जीआरपी को पता चला कि शाहाबाद के पास रेलवे ट्रैक पर एक 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा है।
जीआरपी ने मौके पर पहुंची उसकी शिनाख्त कराई। बताया गया है कि सुखदेव घर में एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। सुखदेव के मामा के लड़के जसवंत ने बताया कि कुछ समय पहले उसके पिता और भाई की मौत हो गई थी। उसके पिता व भाई की मौत सड़क हादसे में हुई थी, जिसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी सुखदेव के कंधों पर थी। वहीं शाहाबाद में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
माना जा रहा है कि दवा की ओवरडोज के कारण उसकी मौत हुई। बताया गया है कि तलवंडी वासी सुबेग सिंह अपने रिश्तेदार से मिलने शाहाबाद आया था। यहां उसकी अचानक मौत हो गई। उसका शव एक खाली प्लाट में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एलएनजेपी में डॉ. बलराज ने शव का पोस्टमार्टम किया। डॉ. बलराज के मुताबिक विसरा जांच से ही मौत के असल कारण पता चल सकते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.