कुरुक्षेत्र - कुछ लोगों द्वारा एक महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया कि शहरवासी संजीव कुमार ने अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट व छेड़छाड़ की।