नेटबॉल में केयू की टीम उपविजेता
कुरुक्षेत्र - पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी रायपुर छत्तीसगढ़ में १८ से २५ जनवरी तक हुई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेटबॉल महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता में केयू की महिला व पुरुष टीम उपविजेता बनी। केयू खेल निदेशालय के निदेशक डॉ. दलेल सिंह चौहान ने बताया कि महिला वर्ग में ३० और पुरुष वर्ग में ४० यूनिवर्सिटी की टीमों ने हिस्सा लिया। पुरुष प्रतियोगिता में पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी रायपुर ने पहला, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने तीसरा और पुणे यूनिवर्सिटी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी
रायपुर ने पहला, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने तीसरा और जीएनडीयू अमृतसर ने चौथा स्थान हासिल किया।
केयू वीसी डॉ. डीडीएस संधू,
खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह और डॉ. बीएस भंडारी ने खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना की।